Sunday, September 8, 2024
Latest:
देहरादून

यहाँ पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही लड़की से कुक ने की छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

 

DEHRADUN
दिनांक 26-02-2022 को वादिनी द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन तहरीर देकर बताया वह पिछले 6 वर्षों से देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही है तथा सुभाष नगर में एक पीजी में रहती है जिसमें कुक का कार्य करने वाला व्यक्ति उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल उनके साथ छेड़छाड़ करता है जिसको वादिनी द्वारा गरीब व्यक्ति समझ कर एक बार माफ भी कर दिया गया था परंतु उसके बाद भी दिनांक 26-02- 2022 को वादिनी के साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़ कर बलात्कार करने की नियत से कमरे में खींचने की कोशिश की जिससे वादिनी बमुश्किल बच पाई साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके संबंध में तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर मु.अ.स.-26/ 2022 धारा 323, 354ख, 506, 509, 376/ 511 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई उक्त अभियोग के संबंध में  पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस देहरादून  द्वारा शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया जिस के क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर व  क्षेत्राधिकारी सदर  के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन द्वारा टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल को सुभाष नगर से आज दिनांक 27-02 -2022 को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभि*
उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल पुत्र मंगूलाल निवासी चिनयालीसौड जिला उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष

*पुलिस टीम*
महिला उपनिरीक्षक रजनी चमोली, कांस्टेबल 958 संदीप सिंह, कांस्टेबल 901 अजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *