देहरादून

अपराधियों के हौसले पस्त: वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का दून पुलिस ने किया खुलासा

 

लूट के इरादे से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विवादित किशोर संरक्षण में

रायपुर–थानो रोड पर आतंक फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों सहित स्विफ्ट कार बरामद

देहरादून।
वाहन चालकों पर हुए जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दून पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 03 विधि-विवादित किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। अभियुक्त लूट के इरादे से वाहन चालकों को रोककर उन पर हमला करते थे।

 

🔹 घटना–1

दिनांक 01 जनवरी 2026 को वादी श्री दीपक कुमार, निवासी भण्डारी बाग देहरादून ने थाना रायपुर में तहरीर दी कि 31 दिसंबर 2025 की रात वह अपने साथियों के साथ टीएचडीसी टिहरी से देहरादून लौट रहे थे। थानो रोड से पहले जंगल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों ने हॉकी/डंडों से हमला कर उनकी कार (UK-07-FS-5292) को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस संबंध में थाना रायपुर में धारा 109(1) व 324(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

🔹 घटना–2

दूसरी घटना में वादी श्री मंजीत सिंह राठौर, निवासी श्यामपुर ऋषिकेश ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दी कि 31/01-01/2026 की देर रात एयरपोर्ट के पास थानो रोड पर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनकी कार (UK-06-Z-6333) में तोड़फोड़ की।
इस पर कोतवाली डोईवाला में धारा 351(2)/352/324(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

🔹 पुलिस की कार्यवाही

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने रायपुर-थानो-ऋषिकेश रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
02 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान रायपुर स्टेडियम मार्ग से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 03 विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया।

🔹 बरामदगी

03 बेसबॉल डंडे

02 खुखरी

01 नकली पिस्टल

01 रिफ्लेक्टर पिलर

घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (UK-07-AN-6270)

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लूट के इरादे से वाहनों को रुकवाकर हमला करते थे, लेकिन वाहन चालक मौके से भाग जाने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
घटना में शामिल दो अन्य आरोपी धीरज व सागर की तलाश जारी है।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्त

1. पारस (20 वर्ष) – नत्थूवाला, रायपुर

2. साहिल राणा (20 वर्ष) – बालावाला, रायपुर

3. प्रियांशु राणा (19 वर्ष) – सोड़ा सरोली, रायपुर

4. अमन उर्फ एमी (21 वर्ष) – कृष्ण विहार, रायपुर

Uma Shankar Kukreti