ऋषिकेश में पोकलेन मशीन पर लटका हुआ मिला शव , मृतक की पहचान नही हो पाई है।
ऋषिकेश के गुमानीवाला में मनसा देवी फाटक के समीप सड़क किनारे खड़े पोकलैंड पर रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम व पंचायतनामा की कार्यवाही के लिए एम्स भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6:15 बजे एक व्यक्ति का शव मनसा देवी फाटक के निकट रोड के किनारे खड़ी पोकलैंड पर फांसी से लटका मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से लटके हुए व्यक्ति को नीचे उतरवाकर 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम व पंचायतनामा की कार्यवाही के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। मृतक व्यक्ति के नाम-पते की जानकारी की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई है कि यह व्यक्ति मजदूरी करता था। अज्ञात मृतक की शिनाख्त के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।