देहरादून ! श्री उमाशंकर कुकरेती बने प्रदेश शिव सेना (शिंदे) पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ।।
देहरादून: आज दिनाँक 23.05.2024 को श्री उमाशंकर कुकरेती जी को शिव सेना (शिंदे) प्रदेश कैम्प कार्यालय राजपुर रोड में प्रदेश प्रभारी श्री भूपेन्द्र भट्ट जी एवं प्रदेश उपप्रमुख श्री राकेश सकलानी जी की गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश महासचिव श्री अखिल शर्मा स्वामी जी ने पटका पहना कर प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड के रुप मे स्वागत किया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश में जो अन्य नियुक्ति पत्र जारी किये गये वो इस प्रकार हैं । श्री संजय नौटियाल जिला उपप्रमुख देहरादून, श्री बसंत पाण्डे जिला प्रमुख नैनीताल, श्री अमित कुमार सिंह जिला संगठन मंत्री नैनीताल, श्री पंकज गोस्वामी जिला प्रवक्ता नैनीताल, श्री वीरेन्द्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष लालकुआं, श्री मनोज काण्डपाल विधानसभा उपाध्यक्ष लालकुआं, श्री आदित्य श्रीवास्तव विधानसभा प्रभारी लालकुआं, श्री प्रकाश चन्द्र विधानसभा संगठन मंत्री लालकुआं, श्री मनोज सिंह रावत शाखा प्रमुख इंद्रानगर, श्री नारायन दत्त खोलिया शाखा प्रमुख डूंगरपुर, श्री दया शंकर काण्डपाल शाखा प्रमुख दीना, श्री पवन पाण्डेय विधानसभा उपप्रमुख जागेश्वर अल्मोड़ा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान राज्य प्रभारी श्री भूपेन्द्र भट्ट जी, राज्य उप प्रमुख पंडित राकेश सकलानी जी, राज्य मुख्य महासचिव श्री अखिल शर्मा स्वामी जी, राज्य कार्यकारणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल जी ,जिला अध्यक्ष श्री भानू प्रताप जी, जिला महासचिव श्री राजीव जी, एवं अनेको शिवसैनिक उपस्थित रहें।