दीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे एसएसपी देहरादून
देहरादून
दिनांक – 20/10/2025
– पर्व के अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से की मुलाकात, उत्साहवर्धन कर दी शुभकामनाएं
– व्यस्ततम चौराहों पर निष्ठा से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को दी शाबाशी
– पुलिस कर्मियों के लिए कराया गया सूक्ष्म जलपान, कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया प्रेरित
दीपावली पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने व्यस्ततम चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने पर पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी और उनके उत्साहवर्धन हेतु मौके पर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था कराई।

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
