Uttarakhand Newsदेहरादून

देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति पारिवारिक तीज उत्सव कार्यक्रम मे सार्थक भूमिका निभाएगी, मानसून मे देहरादून नगर मे वृक्षरोपण कर गयारह सौ पौधे रोपित होंगे, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण, समिति के आठवें वार्षिक उत्सव पर मंथन*

 

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के एक अंग देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की मासिक सभा समिति की आजीवन सदस्य व केन्द्रीय सचिव श्रीमती रूचि शर्मा जी के माध्यम से आज समिति के केन्द्रीय कार्यलय विजय रतूड़ी मार्ग पटेल नगर देहरादून में आयोजित की गई।

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभा को आरम्भ करते हुए कहा की अब ब्राह्मण समाज को नई ऊर्जा के साथ समाज उपयोगी कार्यो को करने की आवश्यकता है।
समिति अपने दायितवो का निर्वाह करते हुए, हिन्दू/सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए वर्ष 2024 मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है श्रीमदभागवत कथा, गणतंत्र दिवस, होली मिलन, भगवान परशुराम चौक, भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए अब तीज उत्सव 2024 को भी भव्यता से आयोजित किया जायेगा ।
समिति द्वारा दिनांक 21 जुलाई रविवार को होरवाला क्षेत्र मे 108 पेड़ /पौधों का वृक्षरोपण कर हरेला कार्यक्रम मे सहयोग करते हुए देहरादून के पर्यावरण की रक्षा के प्रयास होंगे।
10 अगस्त 2024 को मनभावन पैलेस गुरु रोड देहरादून मे पारिवारिक तीज उत्सव मे नारी शक्ति की सदस्य नृत्य प्रस्तुति, रोचक गेम, गायन, उपयोगी विचार के साथ साथ पारिवारिक मूल्यों का महत्व समझाते हुए अपने पुरे परिवार के साथ तीज उत्सव मे सम्मलित होंगी। महिलाओ के लिए आकर्षक उपहार के साथ पौधे प्रदान किये जायेंगे।
तथा कार्यक्रम मे आर्थिक सहयोग करने वाले साथियो मे से एक लक्की ड्रा के माध्यम से जूसर मिक्सर ग्राइंडर का उपहार दिया जायेगा।
सनातन सभ्यता मे हर त्यौहार परिवार व समाज की रक्षा के लिए आयोजित होते है। तीज का त्यौहार नारी शक्ति अपने परिवारिक जीवन व परिवार की रक्षा व खुशहाली के लिए व्रत कर मनाती है।माता पार्वती भी सैकड़ों वर्षों की साधना के पश्चात् भगवान् शिव से मिली थीं। यह भी कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 107 बार जन्म लिया फिर भी माता को पति के रूप में शिव प्राप्त न हो सके। 108 वीं बार माता पार्वती ने जब जन्म लिया तब श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को भगवन शिव पति रूप में प्राप्त हो सके। तभी से इस व्रत का प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर जो सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव -पार्वती की पूजा करती हैं उनका सुहाग लम्बी अवधि तक बना रहता है।साथ ही देवी पार्वती के कहने पर श‌िव जी ने आशीर्वाद द‌िया क‌ि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी और श‌िव पार्वती की पूजा करेगी उनके व‌िवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी साथ ही योग्य वर की प्राप्त‌ि होगी। सुहागन स्‍त्र‌ियों को इस व्रत से सौभाग्य की प्राप्त‌ि होगी और लंबे समय तक पत‌ि के साथ वैवाह‌िक जीवन का सुख प्राप्त करेगी। इसल‌िए कुंवारी और सुहागन दोनों ही इस व्रत का रखती हैं। परन्तु आज के वातावरण मे एकल सुख की कामना ने सनातन समाज के तीज त्योहारों को भी दूषित करना आरम्भ किया हुआ है ब्राह्मण समाज सदैव
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। की कामना के साथ एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना योगदान देता आया है इसलिए इस महत्वपूर्ण उत्सव को परिवार के साथ ही आयोजित किया जायेगा जिससे आने वाली पीढ़ी युवा वर्ग सनातन सभ्यता व संस्कृति के महत्व को समझें।
समिति के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास कर हम ब्राह्मण समाज को सर्वउपयोगी बनाने का प्रयास कर रहे है।समिति के सदस्यता अभियान में जल्द 1000 नए सदस्य समिति के साथ जुड़ने के प्रण के साथ समिति के सभी सदस्य कार्य कर रहे है।

समिति द्वारा समय समय पर समाज कल्याण के विभिन्न कार्य किये जाते है जिसमे युवा वर्ग का मनोबल बढ़ाने व धर्म के ज्ञान हेतु प्रेरणादायक कार्यक्रमो की कड़ी में भी जल्द एक कार्यक्रम पुनः आयोजित होगा तथा आवश्यकता अनुसार कई निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा।
सनातन संस्कृति से सम्बंधित कुछ प्रतियोगिताए भी आयोजित करने मंथन हुआ।

वर्ष 2025 मे समिति का आठवा वार्षिक उत्सव भव्यता से आयोजित होगा जिस हेतु आर्थिक संसाधन जुटाने की रुपरेखा तैयार की जा रही है समिति से जुडी समस्त नारी शक्ति इस कार्य मे समिति का सहयोग करते हुए समिति को बल प्रदान करेगी।
सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।

आज की सभी मे नारी शक्ति की मासिक किट्टी के सत्रहवा (17) ड्रा का आयोजन हुआ जिसमें टोकन नम्बर के माध्यम से
श्रीमती जी की किट्टी निकली।

सभा के महत्वपूर्ण निर्णय
*तीज उत्सव मे समिति के अन्य सक्षम सदस्यों के आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होगा।*
*कार्यक्रम 10 अगस्त 2024 को सांय 4 बजे से 7 बजे तक होगा। सभी के लिए भोजन व्यवस्था होगी।*
*अधिकतम 4 प्रतियोगिता /गेम कार्यक्रम मे होंगे जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार होंगे*
*कार्यक्रम मे व्यक्तिगत व ग्रुप नृत्य हेतु 30 जुलाई तक कार्यलय को सूचना देनी होगी व चुने हुए कार्यक्रम ही होंगे।*
*कार्यक्रम मे नृत्य मण्डली की भी व्यवस्था होगी।*

सभा मे सम्मलित समस्त नारी शक्ति को तुलसी के पौधे प्रदान किये गए।

आज की सभा मे समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा व रुचि शर्मा,संगीता शर्मा,राजगीता शर्मा, आभा बड़थवाल ,मधु शर्मा, सुनीता शर्मा,सत्यारानी मिश्रा, आशिमा राणा, चंचल शर्मा, रुक्मणी शर्मा,रतनी शर्मा, ऊषा, मधु शर्मा,रीना, स्वाति शर्मा आदि सम्मलित रहे।

*अरुण कुमार शर्मा*
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति (रजि.)
7017613485
9897408425

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *