पौड़ी गढ़वाल

DM पौड़ी विजय कुमार जोगदण्डे का गढवाली बोली मे शानदार संदेश- देखिये वीडियो,

पौड़ी- जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे का गढवाली बोली मे शानदार संदेश- जिलाधिकारी गढवाल विजय कुमार जोगदण्डे ने कोरोना वायरस संक्रमण काल मे गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जहाॅ कोविड़ गाइडलाइंस का अनुपालन करने की सलाह समृद्ध गढवाली भाषा मे देकर दुनियाभर में बसे गढ़वाल के लोगों के अंतर्मन को छुआ है वहीं आइवरमैक्टीन पाउच के ग्राम स्तर तक वितरण उपयोग की विधि को बेहद सरल तरीके से गढ़वाली बोली मे बोलकर इसे जनसामान्य तक सर्वशुलभ बनाने का संदेशा दिया है।

एक ओर जहाॅ कई गढ़वाल के मूल निवासी ही अपने बच्चों को गढ़वाली बोली बोलने से मनाकर अपनी ओछी मानसिकता प्रदर्शित करते हैं वहीं जिलाधिकारी गढवाल विजय कुमार जोगदण्डे का गढ़वाली बोली मे दिया गया यह संदेश खूब वायरल हो रहा है तथा गढ़वाली बोली संस्कृति और अपनी जन्मभूमि गढ़वाल से प्रेम करने वाले लोग जिलाधिकारी गढ़वाल के इस संदेश की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।

       यह संदेश उन पहाड़वासियों के लिये भी एक सन्देश है जो अपनी संस्कृति, बोली, भाषा को भूलते जा रहे हैं। जनपद का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी है और अधिकांश लोग ठेठ पहाड़ी बोलते हैं और समझते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल डा विजय कुमार जोगदण्डे ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव व सावधानियां बरतने एवं औषधि की उपयोग हेतु जनपद वासियों/ जनमानस को गढ़वाली भाषा में उन्होंने  गढ़वाली में एक वीडियो जारी कर आशावादी संदेश दिया। ताकि सन्देश को हर व्यक्ति समझ कर मनन कर सके।  जिलाधिकारी जोगदण्डे ने गढ़वाली में संदेश देते हुए सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम और उपचार के लिए जारी दवाईयों का सेवन करने का तरीका बताया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *