देहरादून

डीएम सविन बंसल का करुणामय निर्णय—अमन को मिल रही है एम्स में उच्चस्तरीय चिकित्सा

मानवता की मिसाल बने डीएम सविन बंसल;

डीएम के निर्देश पर दून अस्पताल के विशेषज्ञों ने अमन को किया एम्स रेफर

एम्स में बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा उपचार जारी; एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह कर रही लगातार मॉनिटरिंग

10 नवंबर को जनदर्शन में सुधा ने लगाई थी बेटे के इलाज की गुहार;
जिलाधिकारी ने तत्काल दिए थे उपचार के निर्देश

देहरादून, 16 नवंबर 2025 (सू.वि.)
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान 10 नवंबर को दो वर्षीय बालक अमन की माँ सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष भावुक अपील की थी। उन्होंने बताया कि अमन गंभीर बीमारी से पीड़ित है और पति मजदूरी करते हैं, जिसके कारण वे उपचार का खर्च वहन नहीं कर पा रहे।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को तत्काल बालक के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह को पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग और आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि यदि सरकारी अस्पताल में उपचार संभव न हो, तो बालक को हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजा जाए।

डीएम के निर्देश पर अमन की जांच दून चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा की गई। विशेषज्ञों ने विस्तृत परीक्षण के बाद अमन को उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स रेफर किया। इसके बाद बालक को एम्स में भर्ती करा दिया गया है, जहाँ बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर निरंतर निगरानी रखते हुए उपचार कर रही है।
एसडीएम अपूर्वा सिंह पूरे प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग कर रही हैं।

 

Uma Shankar Kukreti