Crimeकोटद्वारपौड़ीयमकेश्वररुद्रप्रयागश्रीनगरहरिद्वारहल्द्वानी

वाहनों में आग लगाने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे की हालत में दिया था वारदात को अंजाम | मसूरी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देहरादून
दिनांक: 17 नवम्बर 2025

कोतवाली मसूरी क्षेत्र में 16 नवम्बर की रात्रि वाहनों में आग लगाकर उन्हें क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अत्यधिक शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया।

घटना का विवरण
शिकायतकर्ता सुनील सिंह नवल, निवासी टिहरी बायपास रोड, मसूरी ने कोतवाली मसूरी में तहरीर दी कि उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या MH PS 4185 को घर के पास खड़ा किया था। रात करीब 3:30 बजे बाहर आने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बुलेट में आग लगा दी है, जिससे वह पूरी तरह जल गई।

आसपास खड़ी अन्य मोटरसाइकिलें तथा स्कूटी भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुईं। साथ ही कुछ वाहनों की हेडलाइट और अन्य पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचाया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 48/25, धारा 324(5) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली मसूरी में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध स्थानीय युवक रात लगभग 2:30 बजे से कई घंटों तक घटना स्थल के पास घूमता दिखाई दिया।

संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहाँ उसने वारदात को स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह रात में अत्यधिक शराब के नशे में था और नशे की हालत में ही उसने वाहनों में आग लगाई। पुलिस पूछताछ में उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जाने की जानकारी मिली है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: अभिषेक राज
पिता का नाम: जगमोहन राज
निवासी: टिहरी बायपास रोड, मसूरी, जनपद देहरादून

 

Uma Shankar Kukreti