शराब तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 06 शराब तस्कर गिरफ्तार, 07 पेटी अवैध देसी शराब बरामद
देहरादून | 01 जनवरी 2026
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपदभर में की गई प्रभावी कार्रवाई के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 06 शराब तस्करों (05 पुरुष व 01 महिला) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 07 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है।
बरामद अवैध शराब के आधार पर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—
🔹 थाना रायपुर
थाना रायपुर पुलिस ने 198 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
उमेश कुमार (22 वर्ष), निवासी बालावाला, रायपुर
परमेश्वर चौहान (39 वर्ष), निवासी धनियाडी, रायपुर
रोहित कुमार (25 वर्ष), निवासी कंडोली, रायपुर
बरामदगी:
▪️ 198 पव्वे (टैट्रा पैक) देसी शराब
🔹 कोतवाली पटेलनगर
कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने 54 पव्वे देसी शराब के साथ 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता:
▪️ सीता देवी (52 वर्ष), निवासी राजीव नगर, ब्रह्मपुरी
बरामदगी:
▪️ 54 पव्वे देसी शराब (टैट्रा पैक)
🔹 कोतवाली रायवाला
कोतवाली रायवाला पुलिस ने 46 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
▪️ दिनेश (38 वर्ष), निवासी मोतीचूर, हरिपुर कलां
बरामदगी:
▪️ 46 पव्वे देसी शराब
▪️ स्कूटी संख्या – UK-14-B-5148 (सीज)
🔹 थाना रानीपोखरी
थाना रानीपोखरी पुलिस ने 60 टैट्रा पैक माल्टा ब्रांड देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
▪️ सुरेश (33 वर्ष), निवासी लनियाबाला, देहरादून
बरामदगी:
▪️ 60 टैट्रा पैक माल्टा ब्रांड देसी शराब

🚨 पुलिस का स्पष्ट संदेश
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
