ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून
दिनांक – 18 अक्टूबर, 2025
ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा
रानीपोखरी क्षेत्र में युवक की हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा
मुख्य बिंदु :
- मृतक युवक एवं अभियुक्त एक ही स्थान पर करते थे कार्य।
- मृतक द्वारा बार-बार अपमानित किए जाने से अभियुक्त के मन में पनपी रंजिश।
- अपमान का बदला लेने की नीयत से रची गई हत्या की साजिश।
- शराब पिलाने के बहाने मृतक को बुलाकर की गई हत्या।
- नशे की हालत में मृतक को पानी के पुराने सीवर टैंक में धक्का देकर उतारा मौत के घाट।
घटना का विवरण :
दिनांक 14/10/2025 को थाना रानीपोखरी में वादी श्री रमेश चन्द्र पुत्र श्री इन्दर सिंह निवासी रानीपोखरी, देहरादून द्वारा अपने पुत्र शुभम पाल उर्फ चुन्नी के लापता होने की सूचना दी गई।
अगले दिन, 15/10/2025 को शुभम का शव शांतिनगर, रानीपोखरी स्थित पुराने पानी के सीवर टैंक में मिला। वादी ने संदेह व्यक्त किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शुभम की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से टैंक में फेंका है।
तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 87/25, धारा 103 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की कार्यवाही :
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना रानीपोखरी में कई टीमें गठित की गईं।
पुलिस टीमों ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी / पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 17/10/2025 को हत्या में संलिप्त अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू पुत्र जितेन्द्र निवासी गली नं. 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त का इकबालिया बयान :
पूछताछ में अभियुक्त ऋषभ धीमान ने बताया कि वह मृतक शुभम पाल के साथ एक ही स्थान पर कार्य करता था।
कार्य के दौरान मृतक द्वारा बार-बार सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया जाता था, जिससे अभियुक्त के मन में गहरी रंजिश उत्पन्न हुई।
अपमान का बदला लेने के लिए उसने मृतक की हत्या की योजना बनाई।
14 अक्टूबर को वह शुभम को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर शांतिनगर क्षेत्र में स्थित पुराने सीवर टैंक के पास ले गया। दोनों ने वहाँ बैठकर शराब पी।
इस दौरान उसने अपने दो दोस्तों अशोक व प्रवीण को भी बुलाया ताकि उस पर शक न हो।
जब दोनों चले गए और मृतक नशे में हो गया, तो अभियुक्त ने उसे टैंक में धक्का दे दिया।
जब शुभम का शरीर टैंक के सरियों में अटक गया तो अभियुक्त ने उसकी टाँगें पकड़कर जोर से नीचे धकेला, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
बरामदगी :
- घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े व जूते।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
नाम: ऋषभ धीमान उर्फ बाबू
पिता का नाम: जितेन्द्र
पता: गली नं. 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, देहरादून
उम्र: 19 वर्ष
पुलिस टीम :
- थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी, थाना रानीपोखरी
- हे.का. धीरेंद्र कुमार यादव
- का. रवि कुमार
- का. तेज सिंह
- का. दुष्यन्त
- का. शशिकांत
- का. कर्मजीत
- का. चालक चैनपाल
