देहरादून

दून विश्वविद्यालय के डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को उत्कृष्ट लेखन के लिए ‘सोच संस्था’ का सम्मान

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को उनके उत्कृष्ट लेखन कार्यों के लिए सोच संस्था द्वारा ‘उत्कृष्ट सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साहित्य, विचार और समाज से जुड़े विषयों पर उनके निरंतर एवं प्रभावी लेखन के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्ति के अवसर पर डॉ. अंडोला ने दून विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, पर्यावरण विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं समस्त छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र भसीन, उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस.एम. रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित, प्रो. विपिन चंद्र जोशी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. आनंद सिंह उनियाल, उप निदेशिका डॉ. ममता नैथानी सहित अनेक शिक्षाविदों एवं अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
डॉ. अंडोला ने यू-कॉस्ट के महानिदेशक श्री दुर्गेश पंत, पूर्व कुलपति प्रो. सोबन सिंह जीना, आईसीएआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीरेन्द्र सिंह राणा, भारतीय वन सेवा के डॉ. चंद्रशेखर सनवाल, देवभूमि विचार मंच के श्री कैलाश अंडोला, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री के.आर. भट्ट, जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी अल्मोड़ा के निदेशक सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘युगबाणी’ के मुख्य संवाददाता श्री जगमोहन रौतेला, विभिन्न शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, एम्स ऋषिकेश से जुड़े प्रतिनिधियों, कुनाल पब्लिकेशन के प्रकाशक श्री प्रेम सिंह बिष्ट तथा ‘मेरा पहाड़ मेरी पहचान’ से जुड़े सहयोगियों के प्रति भी धन्यवाद प्रकट किया।
डॉ. हरीश चंद्र अंडोला ने कहा कि यह सम्मान उन्हें लेखन के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Uma Shankar Kukreti