Sunday, September 8, 2024
Latest:
पौड़ी गढ़वाल

आखिरकार 7 दिन बाद दिनेश ढौंडियाल का हत्यारा चढ़ा वन विभाग के हाथ,,,,देखिये वीडियो।।

बीरोंखाल थलीसैंण: थलीसैंण आरक्षित वन क्षेत्र के बीरोंखाल ब्लॉक के भैंसोड़ा जोगीमढ़ी में 22 जून की सुबह युवक दिनेश चंद्र को निवाला बनाने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है।

इस क्षेत्र में दहशत के माहौल में जी रहे लोगों निजात मिली है।इस बात की जानकारी रेेंजर अनिल रावत ने दी है।  उन्होंनेेे बताया कि गुलदार को अन्यत्र ले जाने के लिए परमिशन ली जाने की तैयारी चल रही है। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से मिलने वाले निर्देशों के पालन के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कुछ रोज पहले बांसवाड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय युवक दिनेश चंद्र को गुलदार ने निवाला बना दिया था। इससे क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल बना हुआ था। घटना के बाद प्रशासन पुलिस और वन विभाग ने तमाम पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए लोगों की मांग के बाद एक गश्ती दल की तैनाती की गई। साथ ही गांव में पिंजरा लगाया गया। गुलदार की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए। रविवार को क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी लिप को लेकर चर्चाएं होती रही। आखिर शुभ सोमवार की सुबह लोगों को गुलदार के पिंजरे में फंसे होने की जानकारी मिली।
बमराड़ी के ग्राम प्रधान सुरेंद्र ढौंडियाल के मुताबिक वन विभाग को सुबह ही सूचना दे दी गई थी। इस हमले से आसपास के गांवों के लोगों में दहशत हो गई थी। उन्होंने वन विभाग के मौके पर पिंजरा लगाने के साथ ही मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की थी।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *