Uttarakhand Newsदेहरादून

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक वर्मा ने मुख्यमन्त्री से की मुलाकात*

 

पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड उन्नति और प्रगति की राह पर अग्रसर होगा- अशोक वर्मा

 

देहरादून। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने यूसीसी के नायक प्रदेश के युवा ,ऊर्जावान, यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में उनके अथक प्रयासो से भाजपा द्वारा पांचो लोकसभा सीट पर विजय श्री प्राप्त करने पर शॉल उढा कर एवं पुष्पगुच्छ भेट कर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड की विकास, उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उत्तराखंड को और प्रगतिशील और उन्नतशील बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इस दौरान चर्चा भी की। वर्मा ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड और उन्नति और प्रगति की राह पर अग्रसर होगा। कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को राज्य से पांचों लोकसभा की सीटें बड़े बहुमत से जिताने में सीएम धामी की सरकार के किए गए जनहित के कार्यों की अहम भूमिका रही। इस बार सरकार के कार्यों के कारण न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में भी भाजपा के पक्ष में माहौल बना। सख्त नकल विरोधी कानून बना कर सीएम धामी ने युवाओं को भर्ती की एक पारदर्शी व्यवस्था प्रदान की। आज राज्य सरकार के प्रयासों से लगातार नौकरी की विज्ञप्ति न सिर्फ जारी हो रही हैं, बल्कि समय पर नौकरी भी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *