Healthदेहरादून

पर्यावरण संरक्षण व समग्र विकास हेतु हार्टफुलनेस रन—देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में सैकड़ों प्रतिभागियों की भागीदारी

देहरादून, 16 नवम्बर 2025 (रविवार)।
विश्वस्तरीय “ग्रैन्यूल्स ग्रीन हार्टफुलनेस रन (GGHR)” के तहत आज प्रातः 7:30 बजे हार्टफुलनेस देहरादून सेंटर, पौंधा से सैकड़ों प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण व जीवन के समग्र विकास के लिए जागरूकता दौड़ में हिस्सा लिया।

विश्व भर के सैकड़ों देशों में आयोजित इस रन में भारत के 119 शहरों में लाखों लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उत्तराखंड में देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, नैनीताल सहित अनेक केंद्रों पर यह आयोजन संपन्न हुआ।


स्थिरता, उर्वरता और सहनशीलता—वर्ष 2025 की थीम

प्रत्येक वर्ष हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक, पद्मश्री श्री कमलेश डी. पटेल (दाजी) की प्रेरणा से मानव मूल्यों को सशक्त करने और पृथ्वी को हराभरा बनाने का संदेश दिया जाता है।
वर्ष 2025 में इस वैश्विक दौड़ का उद्देश्य स्थिरता (Sustainability), उर्वरता (Fertility) और सहनशीलता (Resilience) रखा गया।

देहरादून में यह आयोजन जोनल प्रभारी श्री डी. डी. जोशी के निर्देशन में कर्नल के. डी. सिंह, जतिन, अंकित, अनघा तथा कई स्वयंसेवकों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।


संयुक्त राष्ट्र के Global Forest Goals का समर्थन

हार्टफुलनेस संस्था अपनी पहल Forests by Heartfulness के माध्यम से UN Global Forest Goals (2017–2030) का समर्थन करती है।
विस्तृत जानकारी: greenheartfulnessrun.com पर उपलब्ध है।


160 देशों में सक्रिय—तनाव प्रबंधन व आध्यात्मिक विकास की निःशुल्क सेवाएँ

हार्टफुलनेस एक विश्वव्यापी संस्था है जो 160 देशों में तनाव प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक उत्थान हेतु निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करती है।
इसकी प्रभावी विधियाँ—मेडिटेशन, शुद्धिकरण और स्वकेंद्रण—विश्वभर के करोड़ों लोगों को लाभ पहुँचा रही हैं।


उत्तराखंड शिक्षा विभाग–हार्टफुलनेस MOU: शिक्षकों को मिलेगा तनाव प्रबंधन का लाभ

हाल ही में उत्तराखंड शिक्षा विभाग और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।
इसके अंतर्गत—

  • राज्य के सभी DIET केंद्रों में
  • तथा 150 विद्यालयों में

शिक्षकों को तनाव प्रबंधन और मूल्य आधारित शिक्षा के व्यवहारिक लाभ प्रदान किए जाएंगे।


राज्य प्रभारी छवि सिसौदिया ने किया आमंत्रण

उत्तराखंड राज्य प्रभारी श्रीमती छवि सिसौदिया ने प्रदेशवासियों को हार्टफुलनेस की निःशुल्क विधियों का लाभ लेने हेतु आमंत्रित किया।

आप इन माध्यमों से जुड़ सकते हैं—

  • Heartfulness Daily Meditation App
  • वेबसाइट: heartfulness.org
  • निःशुल्क प्रारंभिक सत्र: heartspots.heartfulness.org
  • मिसकॉल: 1800 121 3492
  • ईमेल: info@heartfulness.org
  • ई–मैगज़ीन: magazine.heartfulness

संदेश: विकसित भारत • आध्यात्मिक भारत • तनाव-मुक्त भारत

 

Uma Shankar Kukreti