Crimeदेहरादून

दून में दिल दहला देने वाली घटना: युवक ने युवती पर किया धारदार हथियार से हमला, मौत

कोतवाली नगर
देहरादून। आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा बाजार के पास एक गली में एक युवक द्वारा एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: आकाश कुमार
पिता का नाम: कोमल राम
निवासी: 46, मन्नूगंज, खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून
उम्र: 27 वर्ष

Uma Shankar Kukreti