आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न*
🎓 IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 518 पीएचडी डिग्रियों के साथ बना नया रिकॉर्ड
📍 रुड़की | 20 सितंबर 2026
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT रुड़की के दो दिवसीय दीक्षांत समारोह-2026 का समापन हुआ। समारोह के दूसरे दिन स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
🎓 1,424 विद्यार्थियों को मिली डिग्री ➡️ 903 स्नातकोत्तर डिग्री
➡️ 518 पीएचडी/पीएचडी ड्यूल डिग्री
➡️ 3 एमएस बाय रिसर्च डिग्री

✨ IIT रुड़की के इतिहास में पहली बार 518 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गईं। संस्थान के अनुसार यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP 2020) के प्रावधानों के तहत डॉक्टोरल कार्यक्रम से बाहर होने वाले विद्यार्थियों को MS by Research की डिग्री भी प्रदान की गई।

🏅 दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन स्नातकोत्तर एवं डॉक्टोरल छात्रों को कुल 71 पुरस्कार, जिनमें 33 पदक शामिल हैं, प्रदान किए गए।
🎤 समारोह में Hero MotoCorp के CEO हर्षवर्धन छिताले मुख्य अतिथि रहे, जबकि IIT रुड़की के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एवं उद्योग जगत से जुड़े डॉ. कपिल गर्ग सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए।

📚 पूरे दो दिवसीय दीक्षांत समारोह में IIT रुड़की ने कुल 2,701 डिग्रियां प्रदान कीं, जिनमें 1,277 स्नातक, 903 स्नातकोत्तर, 518 पीएचडी और 3 एमएस बाय रिसर्च डिग्रियां शामिल हैं।

👏 IIT रुड़की के सभी डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
