Healthऋषिकेशदेहरादून

दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष चेकिंग अभियान

 

देहरादून, 10 अक्टूबर 2025 — आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस क्रम में आज मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से नगर निगम देहरादून क्षेत्र के प्रतिष्ठित मिठाई एवं डेयरी प्रतिष्ठानों पर मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह ने बताया कि आज कुल 74 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिनमें से 04 नमूनों में स्टार्च की मात्रा पाई गई। वहीं, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा जौलीग्रांट क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा चार नमूने जांच हेतु संकलित किए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सयाना ने बताया कि अभियान के दौरान मिठाई, दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मौके पर जांच की गई और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया

इस अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह, श्री संजय तिवारी, श्री कपिल देव, कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य श्री रमेश जोशी तथा मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला प्रभारी श्री वीरेंद्र बिष्ट सहित विभागीय टीम शामिल रही।

 

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, जनपद देहरादून ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही पहुँच सके।


 

Uma Shankar Kukreti