Sunday, September 8, 2024
Latest:
यमकेश्वर

जनता इंटर कॉलेज किमसार में प्रबंधन समिति चुनाव के नतीजे हुए जारी, चन्दन सिंह बिष्ट प्रबंधक और सुभाष शुक्ला बने अध्यक्ष,,

 

यमकेश्वर: डांडामण्डल के जनता इंटर कॉलेज किमसार में लगभग 09 साल बाद प्रबंधन कार्यकारिणी के चुनाव 6 अक्टूबर 2021 को सम्पन्न होने के बाद मतगणना की गई और चुनाव परिणाम जारी किए गए। प्रबंधन कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष पद, सुभाष शुक्ला और सबसे चर्चित प्रबंधक पद के लिये चन्दन सिंह बिष्ट चुने गए । उपाध्यक्ष पद पर बेलम सिंह और कोषाध्यक्ष के लिये राजेन्द्र कंडवाल निर्वाचित हुये। वहीं उप प्रबंधक विजेंद्र सिंह चुने गये।

प्रबंधक पद पर चंदन सिंह बिष्ट को कुल 513 मत मिले और 14 मतों से विजयी रहे वही अध्यक्ष पद के लिए सुभाष शुक्ला को 480 मत मिले, और 65 वोट से विजयी रहे, उपाध्यक्ष पद पर बेलम सिंह को 418 मत मिले और 9 मतों से विजयी बने। उप प्रबंधक पद पर विजेंद्र सिंह को 581 मत मिले और 121 मतों से विजयी रहे। अन्य कार्यककारिणी सदस्य चुने गए।

सूत्रों के हवाले खबर के अनुसार लगभग 2200 ड्राफ्ट लगे थे, सभी उम्मीदवारों के पक्ष में जगह जगह से मतदाताओं का भीड़ उमड़ी हुई थी, मतदान सुबह शुरू हो गया था औऱ देर शाम 5 बजे बाद तक चला। कुल 1161 मत पड़े, पहले कार्य कारिणी सदस्यों के मतों की गणना की गई, उसके बाद अन्य पदो की, देर रात तक मतगणना चलती रही, परिणाम सुबह सवा 4 बजे जारी हुए।

बता दे कि जनता इंटर कॉलेज किमसार डांडामण्डल क्षेत्र का एक मात्र इंटर कॉलेज है, जँहा वर्तमान में शिक्षकों की भारी सँख्या में कमी है, साथ ही भवन जर्जर स्थिति में है,इस कारण यँहा क्षेत्रीय जनता विद्यालय के प्रांतयिकरण करने के पक्ष में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *