डुगड्डा में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिला कार्यालय का शुभारंभ – विकास नेगी
डुगड्डा। डुगड्डा में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिला कार्यालय का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री विकास नेगी जी द्वारा विधिवत रूप से किया गया। कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी समय में एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष श्री विकास नेगी जी ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय संगठन की गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर जनता के मुद्दों और अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ आम जनता के सुख-दुख में खड़ा रहेगा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने संगठन को मजबूत करने और जनहित में लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, कांग्रेस नेता पियूष कैंतुरा, कैप्टेन दीपक बिष्ट ,जिला महासचिव विमल बिष्ट, नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संजय तोमर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
