India US Trade Clash: अमेरिका जाने वाली डाक सेवाओं पर लगी रोक, ट्रंप के टैरिफ के बीच सरकार का बड़ा ऐलान
- डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है.
- यह निर्णय अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों में बदलाव और कार्यकारी आदेश संख्या 14324 के कारण लिया गया है.
- भारत ने अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों के तहत 800 डॉलर तक के सामानों पर ड्यूटी फ्री छूट समाप्त कर दी है
भारतीय डाक विभाग ने 25 अगस्त 2025 से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं जैसे सभी प्रकार के पार्सल, पैकेट और अन्य डाक वस्तुओं की बुकिंग आदि को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है जबकि पत्र, दस्तावेज और 100 अमेरिकी डॉलर तक के उपहार आइटम अभी भी स्वीकार किये और भेजे जा सकते हैं। इसी बीच भारतीय डाक विभाग ने ग्राहकों को पहले ही बुक कराए गये पार्सल के लिए धन वापसी की योजना बनाई है तथा अमेरिकी सरकार द्वारा परिचालन सम्बन्धी दिशा निर्देश स्पष्ट किये जाने के बाद सेवाएँ पुनः शुरू कर दी जाएंगी।
