अभी अभी – सतपुली मल्ली में नेपाली मजदूरों के कैम्प से 3 वर्षीय बालक को उठा ले गया गुलदार, सर्चिंग अभियान में लगे प्रशासन व स्थानीय लोग
पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड में आये दिन गुलदारों के हमले की खबर लगातार आ रही है, उत्तराखंड के हर जिले में इस समय गुलदार भारी संख्या में मौजूद है जो एक बहुत बड़ी समस्या स्थानीय लोगों के लिए बनी हुई है, लोग अपने मवेशियों को जंगल ले जाने में कतरा रहे है, आखिर ये सोचनीय विषय है, इस पर सरकार चुप्पी साधे हुई है, आखिर कैसे लोग अपना जीवन यापन कर पाएंगे, आज अभी अभी सतपुली पौड़ी गढ़वाल से दुःखद खबर आ रही है,
सूत्रों से ज्ञात हुआ कि सतपुली नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर सतपुली मल्ली के निकट शुक्रवार शाम लगभग 8 बजे सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में लगे नेपाली मूल के मजदूरों के 3 वर्षीय बालक को उनके डेरे से गुलदार उठा कर ले गया। जिसके बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है । घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है । इस समय प्रशासन व सतपुली मल्ली नगरवासियों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है । थाना सतपुली अपर उपनिरीक्षक सोहनलाल टम्टा ने बताया कि थाना सतपुली में नेपाली मूल के 3 वर्षीय बालक विवेक ठाकुर पुत्र रमेश के गुलदार द्वारा उठाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चला रही है। अभी बालक का कुछ पता नहीं चल पाया है सर्च अभियान जारी है ।
