Uttarakhandकोटद्वार

34 वर्षों से शिक्षा का दीप जला रहा एमकेवीएन, कोटद्वार की पहचान बना संस्थान

कोटद्वार। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों की नींव भी रखती है। इसी सोच के साथ वर्ष 1992 में स्थापित एमकेवीएन (महर्षि कण्व विद्या निकेतन) सीनियर सेकेंड्री स्कूल आज कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

विद्यालय की स्थापना पूज्य पंडित डी.पी. कोठारी द्वारा की गई थी। तीन दशक से अधिक की यात्रा में यह संस्थान हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर चुका है। सीबीएसई से संबद्ध यह विद्यालय नर्सरी से कक्षा 12 तक शिक्षा उपलब्ध कराता है तथा डे-कम-रेजिडेंशियल (आवासीय) सुविधा भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी और शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी है । इस अवसर पर प्रकाशचंद्र कोठारी ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए और बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं तथा समग्र विकास के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।


कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार आवश्यक है। विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

करीब पांच एकड़ में फैले परिसर में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय समय-समय पर मेधावी छात्रों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करता है, जिससे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित होती है।

आज एमकेवीएन केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि कोटद्वार की शैक्षिक पहचान बन चुका है, जहां शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाया जाता है।

Uma Shankar Kukreti