रम्पुरा में निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक शिव अरोरा ने की भागीदारी
रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित एकराम आर्य पार्क में सोमवार से आरंभ हो रही श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व संध्या पर रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर पूरे रम्पुरा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए निकलीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा रहे। उन्होंने कहा कि रमपुरा सदैव सनातन धर्म की परंपराओं को जीवंत रखने वाला क्षेत्र रहा है, जहाँ समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन का सार है जो व्यक्ति को जीवन जीने की दिशा और शैली सिखाती है।विधायक अरोरा ने बताया कि एकराम आर्य पार्क में आयोजित यह कथा राजवीरजी महाराज के सानिध्य में 2 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि कथा से नगरवासियों को धार्मिक ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश कोली, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पार्षद पूनम कोली, गिरीश पाल, चन्द्रसेन चंदा, चंद्रपाल, सुदामा कोली, राज कोली, महेश कोली, भीमसेन गुप्ता, सुनील यादव, यादराम कोली, सोनू कोली, प्रेम कोली, मयंक कक्कड़, रमा देवी, प्रीति, मंजू कोली, राजू कोली, राजकुमार कोली, दिव्या समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
