Uttarakhand

छठ महापर्व पर विधायक शिव अरोरा ने किया घाटों का भ्रमण, दी माता-बहनों को शुभकामनाएं

रुद्रपुर। पूर्वांचल समाज के लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर व्रती माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं। विधायक अरोरा ने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व है, जो पूर्वांचल समाज में विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

विधायक अरोरा ने अटरिया पुल स्थित छठ घाट, जगतपुरा, रविन्द्र नगर धोबी घाट, खेड़ा, प्रीत बिहार शिव मंदिर, दानपुर, भगवानपुर, बागवाला और सम्पतपुर सहित कई छठ घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि छठ व्रत एक कठिन और निर्जला व्रत है, जिसे हमारी माताएं-बहनें पूरे उत्साह और विश्वास के साथ निभाती हैं। यह पर्व सामाजिक एकता, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। विधायक अरोरा ने कहा कि उनके कार्यकाल में रुद्रपुर विधानसभा के दस से अधिक छठ घाटों का सौंदर्यीकरण कराया गया है।अरोरा ने कहा, “छठी माई की कृपा से रुद्रपुर प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेरा संकल्प है कि श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधाएं प्रदान कर इस महापर्व की भव्यता को बनाए रखा जाए।” उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई दी।भ्रमण के दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, मुकेश पाल, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, दिनेश गुप्ता, राजेश कुमार, वीरेंद्र तिवारी, नन्दलाल, श्रीकांत शर्मा, निमित्त शर्मा, संतोष गुप्ता, पिंटू पाल, मोर सिंह, उपेंद्र गुप्ता, मनोज मदान, भीमसेन गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, सुनील वाल्मीकि, सुनील यादव, डम्मी चोपड़ा, विक्रांत सक्सेना और मयंक कक्कड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shubham Mishra