Uttarakhandरुद्रपुर

कलश यात्रा मे भगवत गीता को सिर पर धारण कर पैदल चले विधायक शिव अरोरा

 

Shubham Mishra

Shubham Mishra

रुद्रपुर। राधा रानी भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। खाटू श्याम मंदिर से पांच मंदिर परिसर तक निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कलश यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने भी भाग लिया। इस दौरान वे भागवत गीता को सिर पर धारण कर श्रद्धापूर्वक यात्रा में चलते नजर आए। विधायक ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि राधा रानी के जीवन पर आधारित यह कथा भक्तों के लिए अत्यंत आनंदमयी व प्रेरणादायक सिद्घ होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार होता है और सभी अपने ईष्ट से जुड़ते हैं।जानकारी के अनुसार, राधा रानी संस्था द्वारा आयोजित यह कथा नौ सितंबर से 14 सितंबर तक पांच मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी, जिसका वाचन ब्रजभक्त वैष्णवाचक रमाकांत गोस्वामी महाराज करेंगे। कथा की शुरुआत राधा रानी जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम से होगी।कलश यात्रा के अवसर पर विधायक शिव अरोरा के साथ विभिन्न गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इनमें अमित जिंदल, राजू गुप्ता, सचिन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दिनेश खंडेलवाल, राजेश गोयल, गोपाल गोयल, मोहन लाल, संदीप राव, नितिन अग्रवाल, उमा गर्ग, वर्तिका जिंदल, सुमन सिंघला, पारुल गुप्ता, निधि गोयल, लता खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *