DIPRदेहरादून

*चार साल में 35 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही धामी सरकार*

 

*देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।*

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। सख्त नकल विरोधी कानून और नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई से प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के प्रति युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है।

संकल्प स्पष्ट है—प्रतिभा को अवसर, मेहनत को सम्मान और हर युवा के सपनों को नई उड़ान।