*मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त मां-बेटे की जोडी आयी दून पुलिस की गिरफ्त में*
देहरादून |दिनांक – 04/06/2026|
*”ऑपरेशन प्रहार”|थाना नेहरू कॉलोनी*
*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक*
*भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ 01 महिला नशा तस्कर सहित 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से 17 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*
*बरामद स्मैक को शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र/छात्राओं व नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे अभियुक्त*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 03-06-2026 को जोगीवाला चौक के पास से 02 नशा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 17 लाख रूपये मूल्य की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेच कर कमाये गये 7,120/- रु0 बरामद हुए। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 202/2026 धारा 8/21/27 ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी हुयी गिरफ्तार दोनो अभियुक्त माँ – बेटे है तथा अभियुक्त अर्श स्वंय भी नशे का आदी है तथा उक्त स्मैक को वह एक स्थानीय ड्रग पेडलर से खरीद कर लाया था, जिसे वह अपनी मां के साथ मिलकर शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्र छात्राओं व नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था ओर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा दोनो मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
1- अर्श उर्फ छररा पुत्र सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- आसमा पत्नी सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 50 वर्ष
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण :-*
1- 56.56 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 17 लाख रू0)*
2- स्मैक बेचकर कमाये गये 7120/- रु नकद
3- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
*पुलिस टीम:-*
01- श्री नितिन लोहानी (क्षेत्राधिकारी डालनवाला)
02- उ०नि० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
03- उ0नि0 आशीष कुमार, वरि0उ0नि0 नेहरू कॉलोनी
04- उ0नि0 गिरीश चंद्र बडोनी (प्रभारी चौकी जोगीवाला)
05- का0 नरेंद्र सिंह
06- का0 प्रदीप बिष्ट
07- का0 विनोद बचकोटी
08- का0 श्री कांत ध्यानी
09- का0 अर्जुन
10- का0 सुमित
