कोटद्वार

कोटद्वार से “वोट चोरी रोको” राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरुआत

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने आवास से दी अभियान को हरी झंडी

कोटद्वार, 13 अक्टूबर 2025।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोरी रोको – राष्ट्रीय हस्ताक्षर अभियान” की शुरुआत आज कोटद्वार से हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने आवास से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने हस्ताक्षर फॉर्म पर हस्ताक्षर कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की और कार्यकर्ताओं से इस जन-जागरूकता मुहिम को घर-घर तक पहुँचाने की अपील की।

इस अवसर पर श्री नेगी ने कहा कि मतदाता सूची में लगातार हो रही गड़बड़ियाँ — जैसे अधूरी प्रविष्टियाँ, डुप्लीकेट नाम, सही तस्वीरों का अभाव और नामों का गायब होना — लोकतंत्र की आत्मा को आहत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को मताधिकार का पूरा अधिकार मिलना चाहिए, क्योंकि “लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया और इसे आम नागरिकों की आवाज को बचाने का प्रयास बताया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीन रावत ने कहा कि मतदाता सूची में हेराफेरी और योग्य मतदाताओं के नाम हटाना, दरअसल लोगों की आवाज की चोरी है — और इसे रोकना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से निम्न माँगें की हैं —

  1. मशीन-रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक किया जाए।
  2. हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सूचियाँ सार्वजनिक की जाएँ।
  3. नाम हटाने या जोड़ने की अंतिम तिथि पहले से घोषित की जाए।
  4. गलत तरीके से नाम हटाने की स्थिति में आसान शिकायत निवारण प्रणाली बनाई जाए।
  5. मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष (एससी/एसटी प्रकोष्ठ) मीना बछुवाण, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, जिला अध्यक्ष (एससी/एसटी प्रकोष्ठ) राजे सिंह आर्य, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल, महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल, संरक्षक हेमचंद सिंह पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश रावत, महामंत्री जितेन्द्र सिंह बिष्ट, सोशल मीडिया अध्यक्ष कमल किशोर बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, प्रदेश महामंत्री (एनएसयूआई) हिमांशु बौखंडी, संरक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, महामंत्री राकेश शर्मा, कार्यालय सचिव राजीव कपूर, सचिव मानशेर सिंह सैनी, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमितराज, प्रदेश महासचिव (एनएसयूआई) राजा आर्य, महामंत्री (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) चन्द्र मोहन सिंह रावत, सुमन जुयाल, आशीष काला, संरक्षक सत्येन्द्र सिंह नेगी समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti