देहरादून

*उत्तराखण्ड के संजय भट्ट का google map पर नया world record*

 

*उत्तराखण्ड के संजय भट्ट का google map पर नया world record*

*3 करोड़ 85 लाख से अधिक ने देखे संजय भट्ट के द्वारा गूगल मैप पर जोड़े गए स्थान*

*1 करोड़ 69 लाख ने देखी संजय भट्ट के द्वारा गूगल मैप पर डाली गई फोटो*

देहरादून। उत्तराखण्ड के संजय भट्ट ने कमाल का काम करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।

संजय भट्ट ने google map पर जो तस्वीरें और स्थान जोड़े हैं उन्हें अबतक करोड़ो लोग देख चुके हैं। जो कि गूगल मैप पर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जी हां संजय भट्ट के द्वारा google map पर जोड़े गए स्थानों को अबतक 3,85,00,000 लोग देख चुके हैं।

वहीं संजय भट्ट ने जो 4700 फोटो गूगल मैप पर डाली हैं उन्हें अबतक 1,69,03,906 लोग देख चुके हैं। यह जानकारी गूगल मैप द्वारा भट्ट को दी गई।

संजय भट्ट का कहना है कि google map पर उत्तराखण्ड के विभिन स्थानों को डालने से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी काफी मदद मिलती है, क्योंकि आज के समय पर सभी लोग गूगल मैप के सहारे ही विभिन्न स्थानों पर पहुंच जाते हैं।

भट्ट ने कहा कि गूगल मैप ने उन्हें इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की मेल करके जानकारी दी है। उनका कहना है कि पर्यटन प्रदेश उत्तराखण्ड में राज्य सरकार को भी इस विषय मे उचित कदम उठाना चाहिए। ताकि पर्यटकों को सुविधा हो और राज्य में अधिक से अधिक पर्यटक आएं और उन्हें सुखद और सुहाने सफर की यादें हमेशा उत्तराखण्ड आने के लिए प्रोत्साहित करें।

संजय भट्ट
9897914034

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *