गौचर में रामलीला के आठवें दिवस रावण–अंगद संवाद ने बांधा समां
गौचर। गौचर जनकल्याण लोक सेवा समिति की कामधेनु रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के आठवें दिवस रावण–अंगद संवाद देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर का उद्घाटन बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया। कार्यक्रम से पूर्व कीर्तन मंडलियों की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।
रामलीला मंचन के दौरान रावण–अंगद संवाद पर दर्शकों ने कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया। विधायक बुटोला ने समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार व सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला का आयोजन आसान कार्य नहीं है, इसके लिए साज-सज्जा व मजबूत टीम की आवश्यकता होती है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी समेत अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति से जुड़े कुशाल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह सगोई, आनंद सिंह कंडारी, शिवचरण सिंह बिष्ट, शतीस शैली, इन्दु पंवार, बीना देवी, मंजु नेगी, आय-व्यय प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी, शूरसिंह नेगी, मीडिया प्रभारी गोविन्द सिंह बिष्ट आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई। मंच संचालन अर्जुन सिंह नेगी ने किया।
