Uttarakhand Newsकोटद्वारपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी : बस से गिरकर घायल बुजुर्ग के लिए देवदूत बनी मित्र पुलिस, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई बुजुर्ग की जान। राज शिवाली

 

राज शिवाली कोटद्वार

पाटीसैंण बाजार में बस से अनियन्त्रित होकर गिरने से चोटिल हुये बुजुर्ग को पौड़ी पुलिस ने तत्काल पहुँचाया अस्पताल।

घायल बुजुर्ग को अबिलम्ब अस्पताल पहुँचाने पर परिजन हुये पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यशैली के मुरीद।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनाँक 11.06.2024 को प्रातः पाटीसैंण बाजार में एक बुजर्ग व्यक्ति श्री चन्दन सिंह बिष्ट उम्र-77 वर्ष बस में चढ़ते वक्त बस की सीढ़ियों से अचानक फिसल गये और सड़क पर गिर गये जिससे उनके सिर पर चोट लग गयी और वह बेहोश हो गये वहीं पास में चौकी प्रभारी पाटीसैँण अपने सहकर्मियों के साथ वाहन चैकिंग कर रहे थे तो पुलिस टीम द्वारा बिना देरी किये ही स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से तत्काल उक्त बुजर्ग व्यक्ति को पाटीसैंण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। लेकिन चिकित्सक द्वारा उक्त बुजर्ग व्यक्ति श्री चन्दन सिंह बिष्ट को हंस फाउण्डेशन सतपुली रैफर किया गया पुलिस टीम द्वारा घायल व्यक्ति को 108 के माध्यम से हंस फाउण्डेशन अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ पर इलाज करने के तत्पश्चात श्री चन्दन सिंह का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। बुजुर्ग व्यक्ति को तत्काल मौके से अस्पताल पहुँचाने में जनता के स्थानीय व्यक्ति श्री भीम सिंह बिष्ट, पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मूल निवासी ग्वाड़ तल्ला, पो0 पाटीसैंण जनपद  पौड़ी गढ़वाल ने गुड सिमेरिटन की भूमिका निभाई गयी। परिजनों एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।

जनता के व्यक्ति (गुड सिमेरिटन की भूमिका) श्री भीम सिंह बिष्ट, पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मूल निवासी ग्वाड़ तल्ला, पो0 पाटीसैंण जनपद  पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीमः-

उ0नि0 श्री मुकेश गैरोला प्रभारी चौकी पाटीसैंण

कान्स0 84 ना0पु0 पंकज रावत

घायल बुजुर्ग व्यक्तिः-
श्री चन्दन सिंह बिष्ट (उम्र-77 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री आलम सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम ग्वाड़ तल्ला, पो0 पाटीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *