पौड़ीलक्ष्मण झूला

*पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट स्क्वायड स्कूली छात्राओं में सुरक्षा के प्रति बढ़ा रही आत्मविश्वास*।

थाना लक्ष्मणझूला
पौड़ी पुलिस की “पिंक यूनिट स्क्वायड” स्कूली छात्राओं में सुरक्षा के प्रति बढ़ा रही आत्मविश्वास

पौड़ी पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्राओं से संवाद स्थापित करने और उनके बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल द्वारा थाने पर दो पिंक यूनिट स्क्वायड का गठन किया गया है। यह यूनिट्स नियमित रूप से थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं से संवाद कर रही हैं।

पिंक यूनिट टीम ने हाल ही में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वर्गाश्रम में छात्राओं से मुलाकात कर बाल एवं महिला सुरक्षा से संबंधित अपराधों, साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए और किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करने की जानकारी प्रदान की गई।

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि पिंक यूनिट स्क्वायड द्वारा विद्यालयों के आसपास सतत निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी भी स्थान पर शरारती तत्व या मनचले नजर आते हैं तो उनके विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय अभिभावकों और संभ्रांत नागरिकों ने पौड़ी पुलिस की इस पहल को सराहनीय और प्रासंगिक बताया है।

पिंक यूनिट स्क्वायड में —
उप निरीक्षक दीक्षा सैनी,
अपर उप निरीक्षक मनाली राठी,
महिला कांस्टेबल प्रियंका सुमन वर्मा,
हेड कांस्टेबल सुरवधन, रविंद्र भोज एवं राजीव कवि शामिल हैं।

 

Uma Shankar Kukreti