कोटद्वार

आदिगुरु शंकराचार्य जी के प्रति अभद्रता के विरोध में कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल जिला कांग्रेस कमेटी का शांतिपूर्ण समर्थन कार्यक्रम

कोटद्वार/दुगड्डा।

आदिगुरु शंकराचार्य जी के प्रति की गई अभद्रता एवं उनके साथ हुए अमर्यादित व्यवहार के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा दुगड्डा नगर में शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुगड्डा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एकत्र होकर आदिगुरु शंकराचार्य जी के समर्थन में शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य जी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता देश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का घोर अपमान है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों आस्थाओं एवं धर्मगुरुओं का सम्मान करती है और किसी भी महापुरुष के अपमान के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। यह कार्यक्रम पूर्णतःशांतिपूर्ण, अनुशासित एवं धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
विकास नेगी – जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ,संदीप चौहान – जिला महासचिव (संगठन प्रभारी) ,राजीव जखमोला – जिला सचिव ,विमल रावत – ब्लॉक अध्यक्ष ,मनोज रावत – ब्लॉक, उपाध्यक्ष बाबूलाल ,हरीश बिष्ट, रूपेंद्र सिंह नेगी – पूर्व प्रदेश महासचिव (IYC)

कार्यालय
— जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)

Uma Shankar Kukreti