लखनऊ

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बर्थडे से पहले लखनऊ में लगे पोस्टर, बताया- ‘भावी प्रधानमंत्री’

समाजवादी पार्टी को इस बार लोकसभा में 37 सीटें मिली हैं। और वह बीजेपी, कांग्रेस के बाद देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है।

पार्टी दफ्तर के बाहर चारो ओर पोस्टरों से पटा सपा मुख्यालय।
लोकसभा चुनाव-2024 में समाजवादी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यूपी की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस जीत ने इंडिया गठबंधन में सपा का कद बढ़ाया है. साथ ही सपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच गुरुवार को लखनऊ में लगाए गए अखिलेश यादव के पोस्टर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की सीटें घटने और कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई दलों की सीटें बढ़ने से विपक्ष उत्साहित है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तो इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने अपने नेता अखिलेश यादव को देश के भावी प्रधानमंत्री ही घोषित कर दिया है।
उन्होंने इसका बड़ी सो होर्डिंग बनवाकर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर लगा दिया है। इसको लेकर पार्टी और पार्टी के बाहर काफी चर्चा हो रही है।

https://x.com/ANINewsUP/status/1806896397360451616?t=HuLCv8xryYerU-1EbAuAZQ&s=19

एक जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन है

दरअसल एक जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इससे ठीक दो दिन पहले पार्टी के मंजीत यादव ने एक बड़ी सी होर्डिंग बनवाकर पार्टी के गेट पर लगा दी है। इस होर्डिंग में अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। उसके बगल में उनको भावी प्रधानमंत्री लिखकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं लिखी है। होर्डिंग में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव की तस्वीर भी लगी है।

https://x.com/manjeetyadav690/status/1806158088170524749?t=2hxvbSWlYXxY5V-iqQIUcQ&s=19 

हाल ही में वे कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीते हैं

समाजवादी पार्टी को इस बार लोकसभा में 37 सीटें मिली हैं। और वह बीजेपी, कांग्रेस के बाद देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कन्नौज से जीतकर लोकसभा पहुंच गये हैं। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा थी। यूपी में समाजवादी पार्टी ने इस बार बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए कई सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इससे राज्य में बीजेपी की सीटें कम हो गई हैं।
https://x.com/manjeetyadav690/status/1806158088170524749?t=2TKpnjv78WYiFIY4zTr94Q&s=19

अखिलेश यादव ने इस बार चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर प्रचार किया था और दोनों युवा नेताओं को जनता ने भरपूर समर्थन दिया था। समाजवादी पार्टी के साथ यूपी में कांग्रेस का भी नंबर बढ़ा है। इस बार कांग्रेस पार्टी को यूपी में छह सीटों पर जीत मिली है। अभी तक राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मैनपुरी की करहल सीट से अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया। अब वह केंद्र की राजनीति करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *