चंपावत

चंपावत में तेजी से विकास, रामलीला हमारी संस्कृति की आत्मा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँच रहा है। चंपावत में विकास कार्यों की गति तेज है –

  • जाम की समस्या से निपटने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग और आईएसबीटी का निर्माण कार्य जारी है।
  • जिला अस्पताल में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, महिला छात्रावास और आईटी लैब का निर्माण हो रहा है।
  • चूका क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन और माँ पूर्णागिरी रोपवे को पर्यटन विकास का केंद्र बनाया जा रहा है।
  • शारदा कॉरिडोर, साहसिक पर्यटन, स्पिरिचुअल ज़ोन और ईको-टूरिज्म से चंपावत को नई पहचान मिलेगी।
  • विज्ञान केंद्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क से नई पीढ़ी और महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • श्यामलाताल झील का विकास कार्य जारी है।

सीएम धामी ने रामलीला मंचन को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक कथा न होकर जीवन का दर्शन है। भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हर परिस्थिति में धर्म पालन का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाकर सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित किया है। उत्तराखंड सरकार भी अयोध्या में राज्य अतिथि गृह का निर्माण करा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लैंड जिहाद पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9,000 एकड़ भूमि मुक्त कराई है। अब तक 250 अवैध मदरसे सील और 500 से अधिक अवैध संरचनाएँ हटाई गई हैं। राज्य में 1 जुलाई 2026 से गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे बंद होंगे। साथ ही देश में सबसे पहले उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाया है।

सीएम धामी ने कहा कि रामलीला का मंचन हमें हर वर्ष यह स्मरण कराता है कि धर्म की विजय और अधर्म का पतन शाश्वत सत्य है।

इस अवसर पर चंपावत की विभिन्न रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti