गौचर में दीपावली पर रावत स्माल इंडस्ट्रीज की लक्की ड्रा योजना में बंटी खुशियाँ
पहला पुरस्कार स्कूटी, दूसरा एलईडी टीवी और तीसरा अलमीरा रहा आकर्षण का केंद्र

गौचर (चमोली)। नगर पालिका क्षेत्र गौचर में दीपावली के उपलक्ष्य में रावत स्माल इंडस्ट्रीज द्वारा पहली बार लक्की ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनतेरस से लेकर दीपावली तक पांच हजार रुपये से अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कूपन वितरित किए गए थे।

कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार सैमसंग स्मार्ट एलईडी टीवी (43 इंच), तृतीय पुरस्कार अलमीरा, साथ ही 10 फॉर्मल कंबल एवं 10 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष वीरपाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, सभासद विनोद कनवासी, पूनम रावत, जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व सभासद एवं गौ सेवा आयोग सदस्य अनिल नेगी, नवीन टाकुली, विक्की खत्री, हरीश नयाल, जयकृत बिष्ट, सूरज रावत, महावीर रावत, उपासना बिष्ट आदि मौजूद रहे।
लक्की ड्रा में
- प्रथम पुरस्कार (स्कूटी) — संतोष प्रसाद, ग्राम सारी
- द्वितीय पुरस्कार (एलईडी टीवी) — सुभाष थपलियाल, गौचर
- तृतीय पुरस्कार (अलमीरा) — राजेश भास्कर, गौचर को मिला।
इसके अतिरिक्त पंकज डिमरी (नागकांडा गांव), गौरा देवी (गैल्यूं), नितिन सिंह (गौचर), नीरज सिंह (बरतोली), गोविन्द सिंह (गौचर), शरद सिंह (गौचर), सत्यपाल सिंह (कमेड़ा), यशवंत सिंह (सारी काण्डा), अनूप नेगी (पनाई) और जगत सिंह (काण्डा) को कंबल व अन्य उपहार प्रदान किए गए।

रावत स्माल इंडस्ट्रीज के प्रबंधक विपुल रावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को दीपावली पर्व पर खुशी और सम्मान का अनुभव देना है। उन्होंने सभी अतिथियों और ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, मंच संचालन राहुल बिष्ट ने किया .
