श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया सेवा दक्षता प्रबंधन प्रशिक्षण
देहरादून, 12 फरवरी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देशन में आयोजित तीन दिवसीय ‘सेवा एवं दक्षता प्रबंधन प्रशिक्षण’ का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण सेंटर फॉर टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग एंड रिसर्च (सीटीएचटीआर), भानियावाला में आयोजित किया गया।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मंदिर समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों को देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार, सेवा भावना, सहायता कार्य तथा दक्षता प्रबंधन के व्यावहारिक गुर सिखाना था। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में चारधाम तीर्थयात्रा पर्यटन, लीडरशिप स्किल, प्रोफेशनल व्यवहार, नैतिकता एवं भक्ति के प्रति संवेदनशीलता, तीर्थयात्रियों से प्रभावी संवाद, सर्विस क्वालिटी, भीड़ प्रबंधन, पब्लिक रिलेशन, टीम मोटिवेशन, निर्णय क्षमता एवं जवाबदेही, संकट और भीड़ नियंत्रण, हाइजीन एवं सैनिटेशन प्रबंधन, सेवा, सुरक्षा एवं सस्टेनेबिलिटी तथा बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की ब्रांड इमेज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में बीकेटीसी के 50 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी कार्य दक्षता को सुदृढ़ किया।
समापन कार्यक्रम में सीटीएचटीआर के निदेशक/सीईओ प्रो. एस.सी. बागड़ी, प्रो. वी.के. सिंह, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, डॉ. विनीत पोस्ती, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, प्रशिक्षक सिद्धार्थ थपलियाल, डॉ. संजय महर, आशीष रावत, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, संजय चमोली, अतुल डिमरी, भगवती सेमवाल, अजय सती, अनिल भट्ट, केदार सिंह रावत, दीपेंद्र रावत, वैभव उनियाल, कुलदीप नेगी सहित सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
