देहरादून

धरना-प्रदर्शन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को एसएसपी देहरादून ने किया ब्रीफ, संयमित व्यवहार की सराहना

देहरादून। आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के मद्देनज़र संभावित भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के समय संयमित, अनुशासित एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस बीच अपनी मांगों को लेकर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास भी किया गया। बावजूद इसके, मौके पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण संयम और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।
धरना-प्रदर्शन के सकुशल संपन्न होने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून द्वारा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के संयमित एवं अनुशासित व्यवहार की सराहना की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यपरायण रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
👉 कुल मिलाकर, पुलिस बल के धैर्य और पेशेवर रवैये ने एक बार फिर साबित किया कि किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Uma Shankar Kukreti