Uttarakhand

विकासखण्ड स्तर पर परचम लहराने पर छात्रों का सम्मान

मोहनचट्टी इंटर कॉलेज ने रचा इतिहास — 41 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन
विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में मोहनचट्टी के छात्रों का जलवा, सम्मानित हुए विजेता
यमकेश्वर में मोहनचट्टी के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 27 स्वर्ण के साथ शीर्ष पर रहा विद्यालय

यमकेश्वर। यमकेश्वर विकासखण्ड की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 15 एवं 16 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज गंगाभोगपुर के तत्वावधान में बंदे भारत कुंज के प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 41 पदक (स्वर्ण–27, रजत–09, कांस्य–05) जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर छात्रों का मेडल पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश चंद्र डबराल एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री विनोद जुगलान ने छात्रों को पठन-पाठन के साथ-साथ खेल-कूद, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 अक्टूबर 2025 से कोटद्वार में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय के 13 एथलीट भाग लेंगे। छात्रों को प्रेरित करते हुए विद्यालय की पूर्व गढ़देवा चैंपियन (2023) निकिता बिष्ट ने भी प्रतिभागियों को सफलता का आशीर्वाद दिया।

विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह पटवाल को विभिन्न खेलों में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti