Uttarakhand

स्वच्छ मंदिर–शुभ दीपावली: हिंदू वाहिनी का अनूठा सफाई अभियान

काशीपुर। दीपावली की शुरुआत शहर के मंदिरों की स्वच्छता से करते हुए हिंदू वाहिनी संगठन ने शनिवार को एक अनूठा अभियान चलाया। डी-बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत नगर के प्रमुख मंदिरों — शनि मंदिर, नागनाथ मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, माँ बाला सुंदरी मंदिर और चामुंडा मंदिर — में सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

श्रीमती बाली ने कहा कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि समाज के बच्चों में धर्म, सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी है। उन्होंने कहा, “मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति का केंद्र हैं। उनकी स्वच्छता बनाए रखना हमारे संस्कारों का सम्मान है।”सफाई अभियान में जुटे श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया की ओर से की गई।

संगठन के पदाधिकारी रहे सक्रिय

यह अभियान हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी और महामंत्री रुचिन शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुआ, जिसकी शुरुआत शनि मंदिर से की गई। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री संचित मिश्रा, संगठन मंत्री महेन्द्र प्रताप सिसोदिया, मंत्री अभिषेक शर्मा, सचिव योगेश चौहान, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री विनायक शर्मा, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, महासचिव आशीष पांडे, सुभाष शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जोशी, नगर सचिव दिव्यांशु, वंश, मुनीश बाजपेयी, अमित सक्सेना मौजूद रहे।

महिला प्रकोष्ठ की भी सक्रिय भागीदारी

महिला प्रकोष्ठ से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती हीरा बिष्ट, जिला अध्यक्ष सोना ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमती रानी यादव, महामंत्री श्रीमती पीहू त्रिपाठी, महासचिव श्रीमती प्रियंका पाल, नगर अध्यक्षा श्रीमती ज्योति शर्मा, समाजसेवी श्रीमती पूजा अरोड़ा, श्रीमती रुचि मिश्रा, श्रीमती प्राची तिवारी (भजन गायिका), श्रीमती शिखा ठाकुर, रूपाली ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shubham Mishra