नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में निर्धन कन्यायो का 32वां सामूहिक विवाह संपन्न
देहरादून। नेहरू कॉलोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आज एक निर्धन कन्या का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से यह अब तक का 32वां सामूहिक विवाह है, जिसे पूर्णतः निःशुल्क करवाया गया।

मंदिर के मुख्य प्रधान शिवकुमार ने बताया कि मंदिर की स्थापना के समय से ही निर्धन, अनाथ एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह का दायित्व मंदिर परिवार सामूहिक रूप से निभाता आ रहा है। विवाह हेतु आवश्यक दान-दहेज, वस्त्र, सामग्री, भोजन व्यवस्था इत्यादि का वहन मंदिर समिति द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी गरीब या असहाय परिवार मंदिर से संपर्क कर निःशुल्क विवाह सुविधा प्राप्त कर सकता है।

मंदिर की महिला मंडल पदाधिकारी एवं सेवादार इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा सामूहिक रूप से कन्यादान भी करते हैं।
समिति सदस्य कमलेश रमन ने कहा कि मंदिर भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंद कन्याओं के विवाह निःशुल्क संपन्न कराता रहेगा।
आज संपन्न विवाह में वधु भारती रावत, पुत्री मदन सिंह रावत, निवासी H ब्लॉक नेहरू कॉलोनी, एवं वर सुरेश लाल, पुत्र कृष्णा लाल, निवासी चंद्रमणि, ISBT, का पवित्र वैवाहिक बंधन में प्रवेश कराया गया।
विवाह संस्कार पंडित सुनील दीक्षित एवं पंडित रमाकांत नौटियाल द्वारा सम्पन्न कराए गए।
सेवादारों में मुख्य रूप से—
शिव कुमार गुड्डू, वी.के. छतवाल, प्रदीप सुदी, अलका दत्त, डी.एस. कटेत, कमलेश रमन, बीना वाली, नीलम वाधवा, सुनीता गोयल, सुषमा मित्तल, विजय अग्रवाल, राज वाधवा, सोनू गांधी, प्रिया गांधी, करिश्मा सुदी, रजनी काला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
