Uttarakhand

29 दिसंबर को गौचर में आयोजित होने वाले कृषि मेले को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन व कृषि विभाग

गौचर /चमोली : 29 दिसंबर को जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र गौचर में आयोजित होने वाले कृषि मेले को सफल बनाने के लिऐ जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

मेले में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, के अलावा मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री उत्तराखंड और कृषि विभाग के आला अधिकारी और प्रशासन के लोग मौजूद रहेंगे।

मेले में पूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं और पंजीकरण कराऐ गये व्यक्तियों को अनुदान राशि पर कृषि उपकरण मुहैया होंगे।
कृषि मेले को सफल बनाने के लिऐ उप जिलाअधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण, सीएचओ कर्ण प्रयाग,

मुख्य कृषि अधिकारी जे पी तिवाड़ी, विकास खण्ड कर्णप्रयाग प्रभारी शिव प्रसाद गौड़, सहायक कृषि अधिकारी राजन गुंसाई,

दीपक थपलियाल, गौचर पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुंसाई, जलसंस्थान कर्णप्रयाग जल संस्थान के सहायक अभियन्ता दिनेश चन्द्र पुरोहित आदि

अधिकारी एवम कर्मचारी लोग इस कृषि मेले को सफल बनाने में अपने अपने कार्यों में जुटे हैं‌।
इस अवसर पर खेल मैदान में हो रहे जय मां कालिंका क्रिकेट कलब कमेटी द्वारा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के

अध्यक्ष अनिल नेगी ने कहा कि कृषि मेले के आयोजन को लेकर तीन दिनों तक मैच नहीं खेला जायेगा।

K. S. Aswal