देहरादून

राज्य स्थापना रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए मंत्रिमंडल ने जताया आभार

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना की रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

मंत्रिमंडल ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से उत्तराखंड को सतत विकास, लोककल्याण और नवाचार के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

बैठक में यह विश्वास भी व्यक्त किया गया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशों से प्रदेश गठन के मूल उद्देश्यों की प्राप्ति और सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार निरंतर तत्पर रहेगी।

साथ ही, मंत्रिमंडल ने समस्त कर्मचारियों एवं जनता से सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है।

Uma Shankar Kukreti