मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक ‘पर्वत से सागर तक- भगत सिंह कोश्यारी’ का विमोचन
देहरादून:- दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद सभागार में तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में निवासरत प्रवासी उत्तराखंडियों का आगमन हुआ I उक्त सम्मेलन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पद्मभूषण से अलंकृत माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी के भव्य अभिनंदन तथा उनके विराट व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘पर्वत से सागर तक भगत सिंह कोश्यारी’ का विमोचन प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया I पुस्तक का लेखन डॉ० हरीश चन्द्र अंडोला द्वारा किया गया एवं प्रकाशन कुनाल बुक्स के श्री प्रेम सिंह बिष्ट ने किया है I
साथ ही रसायन विज्ञान की तीन अन्य पुस्तक फिजिकल एंड एनालिटिकल केमिस्ट्री और केमिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, केमिकल एनालिसिस-2 का विमोचन भी मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया, जिसका लेखन डॉ० हरीश चन्द्र अंडोला, डॉ० सुरेश चन्द्र अंडोला, डॉ० रीना पुरोहित व डॉ० विपिन चन्द्र जोशी द्वारा किया गया है I
उक्त सम्मेलन में भगत सिंह कोश्यारी, डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक, कैबीनेट मंत्री भरत चौधरी, विधायक विनोद चमोली, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, प्रसून जोशी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ० सुरेखा डंगवाल, डीन प्रो० हरीश चन्द्र पुरोहित, पर्यावरण विभाग के समस्त श्री प्रशांत मेहता तथा समस्त पुस्तकों के लेखक एवं प्रकाशक श्री प्रेम सिंह बिष्ट शामिल हुए।
लेखक डॉ० हरीश चन्द्र अंडोला ने उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ० देवेन्द्र भसीन, प्रो० एम०एस०एम० रावत, प्रो० के०डी० पुरोहित, उच्च शिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ० आनंद सिंह उनियाल, मीडिया सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह, कैलाश अंडोला तथा दून विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया I

