Uttarakhandगौचरचमोली

कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का अग्निवीर योजना के विरोध में जनजागरूकता अभियान गौचर पहुंचा, कई पूर्व सैनिक कांग्रेस में शामिल

के एस असवाल गौचर चमोली : कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का अग्निवीर योजना के खिलाफ जनजागरूकता अभियान, गौचर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत ||

गौचर।कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की अग्निवीर योजना के विरोध में चलाई जा रही जन जागरुकता अभियान के गौचर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कई पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की अग्निवीर योजना के विरोध में चलाई जा रही जन जागरुकता अभियान के गौचर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामरतन नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना चलाकर जहां देश के खासकर उत्तराखंड के युवाओं के साथ जहां भद्दा मजाक किया है वहीं देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ करने काम किया है। उनका कहना था कि पहले युवा देश सेवा की भावना लेकर सेना में भर्ती होते थे। कार्यकाल पूरा होने के बाद पेंशन के साथ ही सभी सुविधाओं के साथ घर लौटकर सम्मान जनक जीवन जीता था। आज का युवा मजबूरी में अग्निवीर योजना को अपना रहा है। चार साल के बाद उनको विना पेंशन व बिना सुविधाओं के घर भेज दिया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों सैनिक विधवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि समय रहते हम सबने सरकार की इस योजना का विरोध नहीं किया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस अवसर गौचर के पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने भी अग्निवीर योजना को युवाओं के लिए अभिशाप बताते कहा कि आने वाले चुनाव में युवाओं को एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। रानी गढ़ गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल नेगी ने कहा कि जो हमारे पूर्व सैनिक भाई अग्निवीर योजना का स्वागत कर हैं उनको पहले अपनी पेंशन त्याग देनी चाहिए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष बचन सिंह नेगी, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह गढ़िया, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट,महेश खंडूड़ी, सुभाष रावत, ईश्वरी मैखुरी,अजय किशोर भंडारी, देवेन्द्र भंडारी, गौतम मिंगवाल, जीतसिंह बिष्ट, ओमप्रकाश मिश्रा,प्रताप सिंह खत्री, रविन्द्र बर्तवाल, पुष्कर रावत,लक्ष्मण बिष्ट, रामदयाल,मंजू खत्री,अंसी देवी, लीला देवी,पूनम रावत, संगीता बिष्ट, उपासना बिष्ट, देवेश्वरी सिदोला आदि कई लोग मौजूद थे।

पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना चलाकर उत्तराखंड के युवाओं के साथ छलावा किया है। उनका कहना था चार साल बाद जब अग्निवीर घर आएगा तो सरकार अंबानी,अडाणी की फैक्ट्रियों में चौकीदार बनाने का काम करेगी। उन्होंने राहुल गांधी का संदेश सुनाते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस योजना को समाप्त कर पूर्व की भांति फ़ौज की भर्ती लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए हम सबको गांव गांव जाकर सरकार की गलत योजना से अवगत कराना चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कहा कि अग्निवीर योजना सरकार का छुपा हुआ ऐजेन्डा है। उत्तराखंड की गढ़वाल व कुमाऊं रेजिमेंट का अपना इतिहास रहा है। लेकिन सरकार ने अग्निवीर योजना चलाकर इन रेजीमेंटों को समाप्त करने की कुत्सित चाल चली है। उनका कहना था वोट की ताकत ही इस अलाभकारी योजना को समाप्त करने में कारगर साबित हो सकती है। इसलिए हम सबको प्रदेश व देश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए अभी से एकजुट होकर काम करना चाहिए।

इस अवसर पर हरीश बहुगुणा, रणजीत चौधरी, रमेश कोहली आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी आदि तमाम लोगों ने उनका फूल-माला व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।