लखनऊ से उत्तराखण्ड कोटद्वार एवं रामनगर के लिए बस संचालन हेतु अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा (रजि), भारत का शिष्ट मंडल माननीय परिवहन मंत्री से मिला।
लखनऊ, 3 जून” अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (रजि), भारत” का एक शिष्ट मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भावन सिंह रावत जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, लखनऊ शाखा अध्यक्ष अवधेश कोठारी, महामंत्री जगदीश बुटोला,सांस्कृतिक सचिव प्रेम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट उत्तर प्रदेश परिवहन राज्यमंत्री माननीय दया शंकर जी के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर, लखनऊ में रह रहे, उत्तराखण्ड प्रवासीयों के सम्बन्ध में समस्या के बारे में बताया कि कोटद्वार एवं रामनगर से आने जाने हेतु लखनऊ से कोई भी सीधी बस सर्विस नहीं है।
इस सम्बन्ध में माननीय परिवहन मंत्री जी ने तुरंत फोन कर सम्बंधित अधिकारी को बस संचालन के लिए आदेश दिया।