यमकेश्वर ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित प्रधान संगठन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न
यमकेश्वर ब्लॉक सभागार में आज नवनिर्वाचित प्रधान संगठन यमकेश्वर के पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान द्वारा किया गया, जिसमें प्रधान संगठन अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल नेगी, उपाध्यक्ष बबीता नेगी, महासचिव श्री अजय जी सहित संगठन के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी श्री संजीव सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल, जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल, जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट, सुरजीत राणा, नीरज कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधान संगठन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यमकेश्वर ब्लॉक को विकास की नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
