SportsUttarakhandकोटद्वारदुगड्डादेहरादूनपौड़ी

शरदकालीन जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (मिनी गढ़देवा) 2025-26 का भव्य आयोजन कोटद्वार में आज से शुरू।

कोटद्वार प्रतिनिधि: अशोक असवाल

कोटद्वार, 26 सितंबर: शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय शरदकालीन जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (मिनी गढ़देवा) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के 15 ब्लॉकों से लगभग 1000 जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावतजी ने अपने कल तीन ब्लॉकों—नैनीडांडा, जयहरीखाल और रिखणीखाल से आए प्रतिभागी बच्चों के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस दिया और भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था स्वयं की देखरेख में की।

Uma Shankar Kukreti