अभी पहली शादी से निबटे भी नही थे दूल्हे राजा। दूसरी बारात लेकर पहुंचे फिर शादी करने।
सहारनपुर:-थाना चिलकाना क्षेत्र में धोके से दूसरी शादी करने आए दूल्हे व बारातियो को लड़की के परिजनों ने बंधक बनाया, बताया जा रहा है बारात लेकर आए दूल्हे राजा ने तीन दिन पहले ही पहली शादी की थी, तीन दिन बाद ही बारात लेकर थाना चिलकाना क्षेत्र नथमलपुर में पहुँच गए, जहा सूचना पाते ही गुस्साई लड़की पक्ष ने बारातियो को बंधक बना लिया, लड़की पक्ष ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, मोके पर पहुँची पुलिस ने बारातियों को तो घर भिजवा दिया, लेकिन दूल्हे व उसके भाई पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आई।
वही लड़की के परिजनों ने बिहान आए दूल्हे पक्ष के परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि बारात *थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सय्यद माजरा से आई हुई थी।* वही लड़की पक्ष ने बताया कि लड़के के पिता ने हमे धोका दिया है, उसने बताया नही था कि लड़के की पहले भी शादी हुई है।_